व्यापारियों में हड़कंप: बहराइच में खाद्य विभाग की Raid, 43 नमूनों में नौ फेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा, बहराइच, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर शंकरपुर को फूड सेफ्टी वाहन खाद्य विभाग के अधिकारी लेकर पहुंचे। यहां कस्बे में संचालित मिठाई के दुकान की जांच की गई। कुल 43 नमूनों में नौ फेल हो गए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की बिक्री मिलावट करके की जा रही है। खाद्य विभाग की शिथिल कार्य के चलते मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री ने तेजी पकड़ ली है।

डीएम मोनिका रानी ने खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद शर्मा को जांच के निर्देश दिए है। उसी के तहत शुक्रवार को फूड इंस्पेक्टर डॉक्टर विवेक की अगुवाई में सेफ्टी वाहन लेकर पहुंचे। टीम ने शंकरपुर चौराहा में संचालित दुकानों की जांच की। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि कुल 43 नमूने जांच के लिए लिया गया। इसमें नौ नमूने फेल हो गए।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सात गांवों की विकास योजनाओं में हुआ खेल, सोशल ऑडिट में पकड़ी गई गड़बड़ी, वसूली का आदेश

संबंधित समाचार