रामनगर: मणिपुर घटना के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया        

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। मणिपुर राज्य में केंद्र और मणिपुर सरकार के इशारे पर देश को शर्मसार और कलंकित करने वाली घटना के विरोध मे पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

इस दौरान रणजीत रावत ने कहा कि मणिपुर की घटना देश को शर्मसार और कलंकित करने वाली है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से 77 दिनों से मणिपुर जल रहा है उस पर मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना महाभारत काल की घटना को याद दिलाती है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर ऐसे कौन से कारण है कि सरकार के नुमाइंदे इस शर्मसार करने वाली घटना पर खामोश है। उन्होंने मणिपुर सरकार को तत्काल भंग करने की मांग की। कहा नारी प्रधान देश में आज नारियों को निर्वस्त्र घुमाना मणिपुर में जंगलराज का गवाह है। 

इन्होंने कहा की दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत पर यह सबसे बड़ा कलंक है। जिन्होंने नारा दिया पढ़ाओ, बेटी बचाओ वह किस तरीके से बेटियों को बचा रहे हैं ये आज दुनिया देख रही है यह हमारे इतिहास का हमारे स्वतंत्रता का बहुत ही काला दिन है इसलिए हमने आज यहां पर इस गूंगी बहरी सरकार का पुतला दहन किया है।

इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, सतेस्वरी रावत, बीना रावत, एंडी पंत, बाली राम, नवीन सनवाल, उमाकांत ध्यानी, प्रताप बिष्ट, कमल नेगी, कमल तिवारी, देवेंद्र चिलवाल, कुंदन नेगी, राहुल नेगी, अनुभव बिष्ट, अमरजोत, धीरज उपाध्याय, सभासद गुलाम सादिक, रमेश नेगी, अंकुश अग्रवाल, नज़ाकत अली, धीरज मोलीखी, राजेंद्र बिष्ट, मोहम्मद मुजीब, महेश पाण्डे, ललित जोशी, रघुवर दत्त चोनियाल, राजेश नेगी, बबलू तिवारी, चांद खान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Shatru Sampatti: मेट्रोपोल अतिक्रमणकारियों को हाईकोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं ….

 

संबंधित समाचार