हरदोई: कम्प्यूटर के की-बोर्ड पर थिरकेंगी नन्ही उंगलियां, गोद लिए प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे मंत्री नितिन अग्रवाल
हरदोई। 'और कैसे है आप लोग ?...सर, वेरी फाइन... और पढ़ाई कैसी चल रही है ? सर बहुत अच्छी, किसी चीज़ की ज़रूरत है ?, जी सर, अगर कम्प्यूटर हो तो और अच्छी पढ़ाई-लिखाई हो सकती है, बहुत कुछ सीखने को मिलेगा' बच्चों के बीच पहुंच कर उनसे बातें कर रहे प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने वहीं पर बच्चों के लिए दो कम्प्यूटर देने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल अपनी पत्नी और बेटियों के साथ गोद लिए प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर पहुंचें। वहां उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की और अपनेपन का एहसास कराते हुए उनसे पूछा कि क्या चाहिए?
इस पर सभी बच्चों ने एक साथ कम्प्यूटर मांगा,इस पर श्री अग्रवाल ने वहीं पर विद्यालय के बच्चों के लिए दो कम्प्यूटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां बच्चों के साथ वृक्षारोपण महोत्सव मनाते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और वहां के किचन गार्डन, स्मार्ट क्लास व लर्निंग कार्नर को देखा। साथ ही विद्यालय का रख-रखाव और साफ-सफाई को परखा।
यह भी पढ़ें:-CM योगी ने दी सलाह - भूजल संरक्षण को बनाएं जनांदोलन, कहा - जल है, तो कल है
