Mahoba: वृक्षों को रापित करने के साथ देखभाल का भी ले संकल्प, सचिव ने वृक्षारोपण जन आन्दोलन को सफल बनाने की अपील
महोबा में वृक्षों को रापित करने के साथ देखभाल का भी संकल्प ले।
महोबा में वृक्षों को रापित करने के साथ देखभाल का भी संकल्प ले। 22 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण जन आन्दोलन को सफल बनाने की अपील की।
महोबा, अमृत विचार। नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन के जिले के नोडल अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी मनोज कुमार की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में सचिव ने 22 जुलाई 2023 को होने वाले वृक्षारोपण जन आंदोलन को सफल बनाने और शत-प्रतिशत वृक्षों को रोपित किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि जो वृक्ष रोपित किया जाए उसकी देखभाल की भी जिम्मेदारी निभाई जाए। जीवन जीने के लिए पर्यावरण को बचाना है तो वृक्ष लगाकर उसे बड़ा करना भी हम सबका दायित्व है। जिससे कल के इस जन आंदोलन में जनपद वासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होने कहा कि वृक्षारोपण से वातावरण साफ सुथरा और स्वच्छ रहता है। साथ आक्सीजन भी मिलती है।
जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां कर ली गई है सभी नोडल अधिकारी अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक स्थानों पर भ्रमण करके वृक्षारोपण कराएं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण की फोटो तथा वीडियो भी उपलब्ध कराएं, जिससे जियो टैगिंग में आसानी रहे और फोटो तथा वीडियो शासन को भी भेजी जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके गर्ग, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुबेर बेग, डीएफओ नरेन्द्र सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
