गाजियाबाद: दलित महिला के साथ रेप और जबरन धर्मांतरण कराने का मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने दलित समुदाय की एक महिला के साथ रेप और उसका जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह तीन साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोपी खालिद चौधरी (33) के संपर्क में आई और सितंबर 2022 में साथ रहने लगी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने अपना परिचय दीपक के रूप में दिया, महिला ने आरोप लगाया कि उसने उस पर धर्म परिवर्तन करने, गोमांस खाने और एक महीने के गर्भ को गिराने के लिए दबाव डाला। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और मारपीट भी की।

नगर पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने बताया, "महिला की शिकायत मिलने के बाद विजय नगर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।" पुलिस ने मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया है।  

यह भी पढ़ें:-भदोही का "लाल",क्रिकेट जगत में मचा रहा धमाल

संबंधित समाचार