लोकसभा में पहली बार दिखाई दी ‘इंडिया’ की तख्ती, ‘इंडिया’ जवाब चाहता है, चुप्पी नहीं’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को पहली बार विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तख्ती दिखाई दी जिसे विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान की मांग करते हुए लहरा रहे थे।

ये भी पढ़ें - शिवसेना उद्धव गुट ने की मणिपुर के एन बीरेन सिंह की सरकार को बर्खास्त करने की मांग 

कांग्रेस और वाम समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी कर रहे थे और उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था ‘‘ ‘इंडिया’ जवाब चाहता है, चुप्पी नहीं’’ और ‘‘ ‘इंडिया’ चाहता है कि प्रधानमंत्री सदन में बोलें’’।

पहली बार, विपक्षी गठबंधन के नाम ‘इंडियन नेशनल डवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) लिखीं तख्तियां लोकसभा में दिखाई दीं। विपक्षी गठबंधन के सदस्य सोमवार को संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास संयुक्त धरना दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में मणिपुर के विद्यार्थियों की मदद के लिए राज्य सरकार तैयार: CM गहलोत

संबंधित समाचार