आगरा : पत्नी समेत ससुराल वालों ने किया दामाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, आगरा । जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें ससुराल वालों ने दामाद को जिंदा जला दिया है। बताया जा रहा है कि दामाद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, आग लगते ही वो छटपटाने लगा। दामाद को गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि दामाद के द्वारा मकान बनवाने के लिए दो लाख रुपये ससुराल वालों को दिए गए थे। इस रकम पर उनकी नीयत बिगड़ गई। बता दें ये रकम लौटानी न पड़े, इसी वजह से उसकी जान लेने का प्रयास किया गया।

बता दें मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, बताया गया है कि बीती रात दामाद ट्रांस यमुना स्थित अपनी ससुराल आया था, उसकी पत्नी भी वहां मौजूद थी। उसने ससुराल वालों को मकान बनवाने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। उसे कुछ पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने ससुराल वालों से ये रकम मांगी। ये रकम न देनी पड़े इसलिए साले, सास और पत्नी ने मिलकर उसकी जान लेने की कोशिस की।

दामाद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किसी तरह से आग बुझाई जा सकी। इसके बाद उसे गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। वहीं अपने बयान में दामाद ने कहा कि वो ससुराल वालों को दिए गए दो लाख रुपये वापस मांगने के लिए गया था। तभी साले, सास और पत्नी ने मिलकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पत्नी से चाहिए तलाक

पीड़ित ने कहा कि उसकी रकम वापस कराई जाए और उस पत्नी से तलाक दिलाई जाए, जो महज दो लाख रुपये के लिए उसकी जान लेने के लिए उतारू हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी साले, सास और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें - प्रतापगढ़ : घर में घुसा बेकाबू ट्रक, पिता पुत्री समेत तीन की मौत

संबंधित समाचार