हल्द्वानी: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 24 से
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाएं 24 जुलाई से 7 अगस्त तक होंगी। रामपुर रोड स्थित महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय में काशीपुर संस्कृत महाविद्यालय और सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी का केंद्र है।
केंद्र अध्यक्ष व प्राचार्य नवीन जोशी ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान केंद्र में धारा 144 लागू रहेगी। नकल की जांच के लिए महाविद्यालय स्तर पर उड़न दस्ता बनाया गया है। उन्होंने बताया कि बीए शास्त्रीय द्वितीय, चतुर्थ व छटे सेमेस्टर और एम आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 10 से 1 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दिन में 2 से 5 बजे तक होगी।
