प्रयागराज : रेलवे महाप्रबंधक ने निरंजन पुल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
प्रयागराज, अमृत विचार। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार ने शनिवार को निरंजन पुल के चल रहे विस्तारीकरण का कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए निरंजन पुल के निकट के क्षेत्रों को सौंदर्यीकृत करने को भी कहा।
उन्होंने सौंदर्यीकरण के कार्य को राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए करने की बात कही ताकि रेलवे परिक्षेत्र और राज्य सरकार के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण एक साथ और एक समान हो सके। इस दौरान उन्होंने कहा की कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने निरंजन पुल की लंबाई बढ़ जाने के कारण आमजनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुल के अंदर लाइट लगाने के निर्देश दिए।
निरंजन रेलवे ब्रिज का कार्य भले ही प्रगति पर हो लेकिन रेलवे के ढुलमुल रवैये के चलते कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका है। नौ मई 2023 पुल के नीचे के रास्ते को बंद किया गया है। इस कार्य को पूरा करने के लिये रेलवे ने सौ दिन का समय लिया था। सात अगस्त का समय देने के।बाद अब 15 अगस्त के बाद निरंजन पुल के नीचे का रास्ते को खोलने की बात की जा रही है।
बता दे कि पिछले दो महीने से बंद किए गए निरंजन पुल के नीचे के रास्ते का कार्य लगातार चल रहा है। 7 अगस्त तक निरंजन पुल के कार्य को पूरा करने का आश्वासन जनता को दिया गया था। लेकिन अब यह रास्ता 15 अगस्त के बाद खोले जाने की संभावना है। उन्होने बताया कि नौ मई 2023 से बंद निरंजन पुल के नीचे का रास्ते के कारण काफी परेशानी हो रही है। जिसे अब जल्दी ही शुरु कराया जायेगा।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : छात्र की पिटाई से नाराज अभिभावक ने शिक्षक को फावड़े से पीटा
