रुद्रपुर: यूएसएन पुलिस ने की प्रेशर हॉर्न वाहनों पर कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

574 वाहनों का किया चालान, 180 वाहनों से उतारे हॉर्न

एक माह तक चला अभियान, आगे भी करेगी पुलिस कार्रवाई

रुद्रपुर, अमृत विचार। तेज ध्वनि प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैकड़ों वाहनों का चालान काटा। वहीं, कई वाहनों को सीज कर प्रेशर हॉर्न जब्त किए।

 बताते चलें कि एसएसपी मंजूनाथ टीसी के आदेश पर 15 जून से जिले की पुलिस ने प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर अंकुश लगाने की मुहिम छेड़ी थी। 30 दिन पूर्ण होने पर जिले में वाहनों में प्रेशर हॉर्न, मल्टी टोन हॉर्न और वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर, मफलर का प्रयोग करने वाले 574 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं 62 वाहनों पर सीज की कार्रवाई की गई। इसके अलावा 180 वाहनों से प्रेशर हॉर्न, मल्टी टोन हॉर्न व मॉडिफाइड साइलेंसर उतार कर जब्त किए गए।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में वाहनों में लाउडस्पीकर, पीए सिस्टम, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, मफलर युक्त वाहनों के खिलाफ मुहिम छेड़ी गई थी। जिसमें काफी हद तक पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। इस प्रकार के हॉर्न से जहां ध्वनि प्रदूषण होता है। पुलिस अब यातायात नियमों से जुड़े बिंदुओं पर रणनीति बनाकर पुन:अभियान संचालित करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: खटीमा: आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 
 

संबंधित समाचार