अंतरिक्ष क्षेत्र: स्टार्टअप स्काईरूट के रॉकेट इंजन का ISRO ने किया सफल परीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हैदराबाद के एक अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट के रॉकेट इंजन का एक सफल परीक्षण किया है। तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्पलेक्स (आईपीआरसी) ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - AIIMS के डॉक्टरों ने मरीज की पीठ से छह इंच का चाकू निकाला, डकैतों ने किया था घायल

इसरो ने शनिवार को एक बयान में कहा कि आईपीआरसी में लिक्विड थ्रस्टर टेस्ट फैसिलिटी (एलटीटीएफ) में शुक्रवार के परीक्षण में रमन-2 इंजन का इस्तेमाल किया गया, जिसे स्काईरूट ने 820 न्यूटन(समुद्र स्तर) और 1,460 न्यूटन (वैक्युम) बल उत्पन्न करने के लिए डिजाइन किया है।

इसका सामान्य चैम्बर दबाव 8.5 ‘बार एब्सोल्यूट’ है। इंजन में मोनो मिथाइल हाइड्राजीन और नाइ्ट्रोजन टेट्रोक्साइड का प्रणोदक के रूप में उपयोग किया गया है। बयान में कहा गया है,‘‘10 सेकंड अवधि का यह परीक्षण कई लक्षित मानदंडों पर खरा उतरा।’’ स्काईरूट रमन-2 इंजन को अपने प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के चौथे चरण से एकीकृत करना का इरादा रखता है।

बयान में कहा गया है, ‘‘परीक्षण सुविधा प्रणालियों ने परीक्षण के दौरान सामान्य कार्य निष्पादन को प्रदर्शित किया।’’ आगे बढ़ते हुए, कई अतिरिक्त परीक्षण करने की भी योजना है, ताकि रमन-2 इंजन की क्षमताओं को और परखा और परिष्कृत किया जा सके।

ये भी पढ़ें - झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा मणिपुर के मुद्दे पर राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र 

संबंधित समाचार