असम परिसीमन मसौदा: निर्वाचन आयोग को क्षेत्रों के नाम बदलने, सीटें बढ़ाने पर मिले अलग-अलग सुझाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। असम से जुड़े परिसीमन मसौदे प्रस्ताव पर तीन दिवसीय जन सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग (ईसी) को विभिन्न समूहों से 1,200 से अधिक ज्ञापन मिले, इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने विधानसभा क्षेत्रों के नाम बदलने जैसे विषय पर अलग-अलग विचार साझा किए। एक अधिकारी के अनुसार, विभिन्न समूहों से ज्ञापन मिले और हर एक ने विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के नए सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया से संबंधित मुद्दों पर अपने विशिष्ट दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। 

राजनीतिक दलों के साथ ही जातीय संगठनों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समूहों और आम नागरिकों ने चुनाव निकाय के समक्ष 1,200 से अधिक अभ्यावेदन दिए। एक अधिकारी ने बताया, "जन सुनवाई के दौरान, विभिन्न समूहों ने एक खास मामले पर परस्पर विरोधी विचार साझा किए। समूहों की कुछ ऐसी मांगें भी थीं जो परिसीमन कवायद की सीमा से परे थीं...। कुछ ज्ञापन लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग से जुड़े थे जो परिसीमन प्रक्रिया की सीमा से बाहर हैं।

ये भी पढे़ं- मणिपुर घटना: पूर्वोत्तर राज्यों की महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 

 

संबंधित समाचार