Farrukhabad: BAMS छात्र ने पानी की टंकी से कूदकर दी जान, मरने से पहले कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया सुसाइड नोट
फर्रुखाबाद में बीए एमएस छात्र ने पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी।
फर्रुखाबाद में बीए एमएस छात्र ने पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी। मरने से पहले कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट भी पोस्ट किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शनिवार देर रात बीए एमएस के छात्र ने पानी की टंकी से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में रूम पार्टनर अमित सिंह अन्य कालेज के साथियों के साथ घायल छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर कृष्ण कुमार ने छात्र को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। साथी की मौत होने की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल में बीए एमएस के छात्रों का जमावड़ा लग गया। ऐतिहातन कई थानों की फोर्स व सीओ सिटी प्रदीप सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे गए।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में बघार नाला स्थित मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में ऋषभ पांडे (20) बीए एमएस में प्रथम वर्ष का छात्र था। वह मूलत: गोरखपुर जिले का निवासी था। मृतक ने आत्महत्या करने से पहले कालेज के व्हाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट भी डाला। सुसाइड नोट में मृतक के काफी दिनों से डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। छात्रों की काउंटिंग में भी ऋषभ नदारद था।
सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने कालेज के वार्डन से भी पूछताछ की। जानकारी मिली कि छात्रों की काउंटिंग में भी ऋषभ नहीं था। तब उसकी खोज भी नहीं की गई। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उस संबंध में भी जांच जारी है। मृतक छात्र के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।
