देहरादून: ट्यूशन के बहाने धर्मपरिवर्तन करवाने का आरोप, शिक्षिका के घर काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्राइवेट स्कूल की एक शिक्षिका पर ट्यूशन के बच्चों का ब्रेनवाश कर धर्मपरिवर्तन करने का आरोप लगा है। तीन महिलाओं ने शिक्षिका के खिलाफ आरोप लगते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेलाकुई थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र निवासी शीला जाना, आराधना कश्यप और रीना ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है।

शिक्षिका पर आरोप है कि वह ट्यूशन के बहाने बच्चों का ब्रेनवाश करती थी और धर्म विशेष अपनाने के लिए प्रेरित करती थी। धर्मांतरण के साथ-साथ पैसे देने का लालच भी देती थी। बताया जा रहा है कि बच्चों को धर्म विशेष से जुड़ी किताबें भी दी जाती थी। महिलाओं ने शिक्षिका के घर जाकर खूब हंगामा काटा। 

यह भी पढ़ें: हरिद्वार: डंपर ने बाइक सवार कांवड़ियों को मारी टक्कर, दो की मौत, गुस्साए कांवड़ियों ने काटा हंगामा

 

संबंधित समाचार