बरेली: लोगों को आवास आवंटित कर दिए, नहीं दिलाया कब्जा
बरेली,अमृत विचार। आसरा योजना के तहत आवास आवंटित करने को लेकर घोर लापरवाही बरती जा रही है। नगर पालिका फरीदपुर क्षेत्र में 51 आवेदकों की तीन साल बाद भी जांच नहीं होने का मामला चर्चा में आने के बाद बुधवार को नगर पंचायत देवरनियां का प्रकरण सामने आया। यहां अफसरों की लापरवाही की वजह से …
बरेली,अमृत विचार। आसरा योजना के तहत आवास आवंटित करने को लेकर घोर लापरवाही बरती जा रही है। नगर पालिका फरीदपुर क्षेत्र में 51 आवेदकों की तीन साल बाद भी जांच नहीं होने का मामला चर्चा में आने के बाद बुधवार को नगर पंचायत देवरनियां का प्रकरण सामने आया।
यहां अफसरों की लापरवाही की वजह से 28 लोगों को आवास नहीं मिले हैं। जबकि उनके नाम आवास आवंटित हो चुका है। अफसरों ने कब्जा नहीं दिलाया है। जबकि पिछले दिनों जिलाधिकारी नितीश कुमार आवास आवंटन मामलों की समीक्षा कर देवरिनयां में कब्जा न दिलाने पर नाराजगी जता चुके हैं।
नगर पंचायत स्तर से हो रही अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए परियोजना अधिकारी डूडा ने अधिशासी अधिकारी को आवंटियों को आवास पर कब्जा दिलाने के लिए चिट्ठी लिखी है। नगर पंचायत देवरनियां क्षेत्र में आसरा आवास योजना के तहत 84 आवासों का निर्माण कराया गया है।
बताया है कि निर्मित आवासों के लिए आए आवेदनों की जांच करने के लिए जिलाधिकारी ने कमेटी गठित की। जांच कमेटी के सत्यापन के बाद पात्र पाए गए लाभार्थियों को लाटरी के माध्यम से 28 लोगों को आवास आवंटित किए गए थे लेकिन लाभार्थियों को आवास पर कब्जा नहीं दिलाया।
18 अगस्त को जिलाधिकारी ने समीक्षा कर अगस्त माह तक आवंटित लोगों को आवास पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए थे। परियोजना अधिकारी डूडा ने ईओ को चिट्ठी भेजकर पात्र लाभार्थियों को आवासों पर कब्जा दिलाकर उसकी कार्यवाही से संबंध में उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
