रामपुर : चंडीगढ़ में दीवार गिरने से शाहबाद के युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद (रामपुर), अमृत विचार। चंडीगढ़ में दीवार गिरने से हुए हादसे में शाहबाद के भरतपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना से अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी अतीक अली (34) पुत्र सफी अहमद चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। रविवार सुबह वह मजदूरी करने गया हुआ था। वह मकान तोड़ने का काम कर रहा था। इस दौरान मकान की दीवार गिर गई और उसके मलबे में दब गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ काम कर रहे मजदूरों ने उसे मलबे के अंदर से निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें : रामपुर : नानकार गांव के चार घरों में 14 लाखों की चोरी, पुलिस ने लिया जायजा

संबंधित समाचार