Jalaun Police Encounter: एक सप्ताह में तीसरी मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़।

जालौन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

जालौन, विचार। पुलिस से बदमाशों की एक और मुठभेड़ हो गई। उरई, कैलिया के बाद अब माधौगढ़ पुलिस को सफलता मिली है। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया और दो को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तीनों से पूछतांछ की गई। इसमें तीनों के खिलाफ दूसरे जिलों में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में उपचार दिलाया और फिर जरूरी कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की मध्यरात्रि में उरई पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो घायल हो गए और एक ने आत्म समर्पण कर दिया था। गैंग के अन्य सदस्य रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे। एसपी डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर लगातार चैकिंग अभियान थाना, कोतवाली क्षेत्रों में चलाया जा रहा था। भागे हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रयास किए गए।

मुखबिर के माध्यम से माधौगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति मध्य प्रदेश बार्डर पर नजर आ रहे है। सूचना के आधार पर माधौगढ़ पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी टीम के साथ बताई गई सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश के मछंड रोड पर चैकिंग शुरू कर दी। रात्रि में जब चेकिंग चल रही थी, तभी बाइक पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जब उक्त बाइक को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उनका पीछा करना चाहा तो उन्होंने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी।

पुलिस टीम ने भी चेतावनी देते हुए आत्मरक्षा में जबावी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसके दो और साथियों को दबोच लिया। इसमें दीपांशु भदौरिया पुत्र बालेंद्र सिंह निवासी चुरेल कस्बा व थाना मुस्करा जिला हमीरपुर घायल हो गया। वहीं सुधीर सिंह राना पुत्र सुरेश सिंह राना निवासी ग्राम झेर सहेबा थाना कबरई जिला महोबा व प्रिंस राजपूत पुत्र शिवकुमार राजपूत निवासी कुठौंदा थाना डकोर जिला जालौन को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से अवेध शष्त्र, जिंदा कारतूस, खोखा व चोरी की बाइक बरामद हुई। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने कहा कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवश्यक कार्रवाई के साथ ही न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ उरई,हमीरपुर, महोबा में मुकदमें दर्ज है। तीनों की अंतर्रजनपदीय गैंग के साथी है।

संबंधित समाचार