Unnao में पिटी खाकी, दबिश देने गई पुलिस, आरोपी ने सिपाही को पटका और गंगा में कूदकर आसानी से हो गया फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में दबिश देने गई पुलिस को आरोपी ने पीट दिया।

उन्नाव में दबिश देने गई पुलिस को आरोपी ने पीट दिया। आरोपी सिपाही को पटककर गंगा में कूदकर मौके से फरार हो गया। इसमें सिपाही चुटहिल भी हुआ है।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव की गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंपापुरवा में 12 दिन पहले एक दलित को कुछ दबंगों ने पीटा था। जिस पर पुलिस ने जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस उनके से एक आरोपी को पकड़ने के लिये दबिश देने पहुंची। जिस पर आरोपी ने पकड़ने के दौरान एक सिपाही को पटक दिया और गंगा में कूदकर भाग निकला। इसमें सिपाही चुटहिल भी हुआ है।

बता दें कि बीती 10 जुलाई की रात चंपापुरवा निवासी राजकुमार ने मिश्रा कालोनी गांधी चौक के पास खड़े आड़े तिरछे ई-रिक्शों को हटाने का विरोध किया था। जिस पर दबंगों ने उनके घर में लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर घुस गये और राजकुमार को मारा पीटा। जिससे उसका सिर फट गया। राजकुमार के बेटे सौरभ की तहरीर पर पुलिस ने गुज्जर, पट्टू समेत आठ से 10 अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं।

शनिवार को पश्चिमी चौकी पुलिस मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को पकड़ने गोताखोर मोहल्ला में दबिश देने पहुंची। जहां पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे दौड़ा लिया। इस दौरान उसने एक सिपाही को पटक दिया और गंगा में कूदकर फरार हो गया। इसमें सिपाही को चोटें भी आई हैं। इसे लेकर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मुखबिर से अपराधी की सूचना मिली थी। जिसे पकड़ने पुलिस गई थी। अपराधी को दौड़ाने के दौरान सिपाही गिर गया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता