हल्द्वानी: परिवहन निगम के 27 बुकिंग लिपिक बनेंगे सहायक यातायात निरीक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य परिवहन निगम ने रोडवेज की बसों में चेकिंग प्रक्रिया को दुरूस्त करने के लिए बुकिंग लिपिक पर कार्यरत 27 कर्मचारियों को सहायक यातायात निरीक्षक बनाया जाएगा। इसके लिए नैनीताल परिक्षेत्र की मंडलीय महाप्रबंधक संचालन पूजा जोशी ने नैनीताल मंडल के सभी  डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को सभी 27 बुकिंग लिपिकों के पूरे दस्तावेज जल्द  भेजने का आदेश जारी किया है।  

सहायक यातायात निरीक्षक के पद पर अल्मोडा, रानीखेत, भवाली, काठगोदाम, हल्द्वानी, रुद्रपुर, रामनगर, काशीपुर, डिपो के 27 बुकिंग लिपिक शामिल हैं। ये बुकिंग लिपिक बनेंगे सहायक यातायात निरीक्षक -जगदीश नेगी, जगदीश पुजारी, अनिल कुमार, सुरेन्द्र सिंह, पूरन राणा, नंदी आर्या, संतोष गिल, नवनीत कपिल, सरोज तिवारी, कमल पपनै, जनक कौर, गौरव साह, नीमा आर्या, लक्ष्मण रजवार, आंनद बिष्ट, गिरीश पांडे, संजय चौधरी, पूरन जोशी, उमेश जोशी, मोईन हुसैन, नवीन सिंह, प्रकाश बिष्ट, मुकेश बुधानी, अशोक कुमार, मनोज बिष्ट, श्याम सिंह शाही, राकेश कुमार हैं।

संबंधित समाचार