रामपुर : ईंट भट्ठे पर हुआ प्यार चढ़ा परवान, निशा अंसारी से निशा मौर्या बनी युवती...रचाई शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केमरी थाना क्षेत्र का मामला, जिले में धर्म परिवर्तन के आ चुके कई मामले, ईंट भट्ठे में मजदूरी के दौरान दोनों में हो गया था प्यार

अपने प्रेमी के साथ निशा मौर्या।

केमरी (रामपुर), अमत विचार। प्यार को पाने के लिए मुस्लिम लड़की निशा अंसारी अपना धर्म परिवर्तन करके निशा मौर्या बन गई। प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं। धर्म परिवर्तन के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चांए हो रही हैं।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव पटना निवासी रंजीत मौर्या अपने परिजनों के साथ आकर करीब 6-7 साल पहले केमरी थाना क्षेत्र के स्वार खुर्द में आकर बस गया था। लगभग एक वर्ष पहले वह नवाबगंज गांव में ईंट भट्ठे पर अपने माता-पिता के साथ ईंट पाथने के लिए गया था। वहां पर उसकी मुलाकात निशा अंसारी निवासी धावनी हसनपुर बिलासपुर से हुई, जोकि अपने माता पिता के साथ ईंट पाथने के लिए आती थी। कुछ दिनों में दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मौका पाकर दोनों वहां से भाग गए।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के पिता ने बिलासपुर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए युवती को बरामद कर लिया। उसके बाद युवती को परिजनों के हवाले कर दिया। दोनों परिवार अपने अपने गांव आकर रहने लगे। कुछ दिनों बाद दोबारा फिर उसी भट्टे पर जाकर दोनों परिवार काम करने लगे। मौका मिलते ही 20 दिन पहले युवक अपनी प्रेमिका को घर ले आया। जिसके बाद दोनों खुशी-खुशी रहने लगे। इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को लग गई। उन्होंने केमरी थाने में फिर तहरीर दे दी। पुलिस ने लड़की को केमरी डैम के पास से गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों से बातचीत कराई लेकिन लड़की अपने मां बाप के साथ जाने को बिल्कुल तैयार नहीं हुई, बल्कि अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। काफी समझाने के बावजूद जब लड़की राजी नहीं हुई तो पुलिस ने लड़की के बयान कराकर लड़की को लड़का पक्ष के हवाले कर दिया। शनिवार सुबह आठ बजे लड़की हिंदू धर्म अपनाकर निशा अंसारी से निशा मौर्य बन गई और हिंदू रीति रिवाज से शिव मंदिर में शादी कर ली।

ये भी पढ़ें : रामपुर : चंडीगढ़ में दीवार गिरने से शाहबाद के युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार