मणिपुर की घटना के विरोध में रांची में बनाई गई मानव शृंखला 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रांची। हिंसा और जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना के विरोध में रविवार को ईसाई समुदाय के सैकड़ों लोगों ने यहां चार किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई। रांची के पुरुलिया रोड स्थित सेंट मैरी कैथेड्रल में भी विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें - कुरनूल में भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का हुआ शिलान्यास

बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं एक साथ आए और मानव श्रृंखला बनाई, जो रांची के सुजाता चौक से शुरू हुई और कांताटोली चौक के पास समाप्त हुई। ‘महिला को बचाओ’, ‘नफरत फैलाना बंद करो’ और ‘मणिपुर को न्याय दो’ जैसे संदेशों वाले पोस्टर, बैनर और पर्चे पकड़े हुए लोगों ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विरोध करने के लिए मानव शृंखला का आयोजन झारखंड यूथ क्रिश्चियन एसोसिएशन की ओर से किया गया था । एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप टिर्की ने कहा, ‘‘मानव शृंखला का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार से मणिपुर में शांति लाने और वहां महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने के लिए अनुरोध करना था।’’ 

ये भी पढ़ें - DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा-  मणिपुर में हूं लोगों की मदद के लिए, चाहती हूं आयें प्रधानमंत्री

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

US व्हाइट हाउस से बड़ी खबर: डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य AI सलाहकार भारतवंशी श्रीराम कृष्णन देंगे इस्तीफा
LPG मूल्य वृद्धि पर केंद्र का बड़ा दावा: वैश्विक संकट के बावजूद भारत में दुनिया से सस्ती है रसोई गैस, कंपनियों को ₹30,000 करोड़ का मुआवजा
केंद्रीय मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा : CJP संस्थापक का दावा- अब पूरे देश में फैलेगा यह प्रोटेस्ट
नेपाली विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा विवाद को खुले दिल से सुलझाना चाहता है नेपाल
आयुष्मान योजना में बड़ी सख्तीः अब 50 बेड और NABH अनिवार्य; सैकड़ों छोटे अस्पतालों पर संकट, दो माह का दिया ultimatum