प्रयागराज : समाजवादी युवजन सभा ने हॉस्टल तोड़ने का किया विरोध, हुई गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज । कर्नलगंज थाना अंतर्गत बालसन चौराहे पर रविवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओ ने डीएस हॉस्टल को तोड़ने का जमकर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर तैनात फोर्स ने उपद्रव कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता संदीप यादव समेत कई कार्यकर्ताओ को हिरासत में ले लिया।

समाजवादी युवजन सभा के नेता संदीप यादव का कहना है कि इस हॉस्टल में दलित छात्र रहकर काफी समय से पढ़ाई करते थे। उसे तोड़े जाने से दलित छात्र पढ़ाई से वंचित रह जाएंगे। उन्हें प्राइवेट कमरा लेकर अपनी आगे की पढ़ाई करना पड़ेगा, जिसका वह पैसा नहीं दे सकते हैं। बालसन चौराहे पर काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद संदीप यादव और उनके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हलांकि उनकी गिरफ्तारी के बाद अभी कोई हल नहीं निकल सका है। छात्रों का कहना है कि अगर छात्रों का हॉस्टल तोड़ा गया तो आंदोलन उग्र होगा।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : मणिपुर कांड से आक्रोशित आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार