प्रयागराज : मणिपुर कांड से आक्रोशित आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज । मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना से आक्रोशित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पत्थर गिरिजाघर से सुभाष चौराहे तक आक्रोश मार्च निकाला और राष्ट्रपति के सम्बोधित ज्ञापन सौंपा इंस्पेक्टर को सौंपा।

काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा कि मणिपुर राज्य इस वक्त आंतरिक अशांति के बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है। मणिपुर करीब 2 महीने से जल रहा है। लगातार हिंसा के कारण वहां के लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं 60,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो चुकी है, इसके अतिरिक्त हिंसा ग्रस्त मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। बीते दिन मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमा कर उनके साथ गैंगरेप किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।

वहीं जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि देश के एक राज्य में करीब 2 महीने से हिंसा जारी है लेकिन केंद्र सरकार मौन है। प्रधानमंत्री की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया। इस स्थिति पर नियंत्रण पाने में राज्य सरकार की नाकामी भी साफ दिखाई दे रही है। ऐसे माहौल में मणिपुर के नागरिकों की जिंदगी एक खतरनाक दौर से गुजर रही हैl

जिला महिला अध्यक्ष स्वाती चौरसिया ने कहा कि मणिपुर में हुई घटना ने देश की आधी आबादी को झकझोर कर रख दिया है। जिस देश में अब तक साधारण पत्थरों पर भी कपड़ा पहनाकर पूजा करने की प्रथा रही हो, उसमें इन नर पिशाचों ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह के देश समाज और अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति घोर लंपट शाही को लेकर निर्वस्त्र किया है। आम आदमी पार्टी देश के राष्ट्रपति मणिपुर राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अंजनी मिश्र, जिला प्रभारी राम रतन विश्वकर्मा ,जिला महासचिव सर्वेश यादव, महानगर अध्यक्ष मो कादिर, पल्लवी मालवीय, पूनम सिंह, रेणुका राय, सुष्मिता राघव,अजमा परवीन, सबीहा बेगम, नीलम, सीमा, सुधा, सविता, नूरजहां, अख्तरी, आलम आरा प्रियंका, रितेश सिंह, निखिल भारतीया, दीपक जयहिंद, कप्तान पटेल, सौरभ सिंह, मनीष सिंह, आर आर मिश्रा, राम सजीवन, हसीब अहमद, अरूण कुशवाहा, दीपक श्रीवास्तव अर्पित साहू, अमन, कुलदीप यादव, विशाल यादव, मनोज निषाद, गोलू सोनकर, अजय राव, राहुल पटेल, राम लखन चौरसिया, डा जावेद, ज्योति प्रकाश चौबे, हरीश वर्मा, विभाकर भट्ट, मो जैद, पिंटू गुप्ता, रावेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी ने पति समेत ससुराल वालों पर कराया मुकदमा

संबंधित समाचार