भाजपा एवं कांग्रेस के स्थान पर आप का विकाल्प है: अहलावत
अजमेर। राजस्थान में आम आदमी पार्टी (आप) के सहप्रभारी एवं दिल्ली सुल्तानपुर से विधायक मुकेश अहलावत ने कहा है कि राजस्थान में पहली बार राज्य की जनता के सामने अरविंद केजरीवाल का विकल्प भाजपा एवं कांग्रेस के स्थान पर है।
अजमेर संभाग प्रभारी अहलावत आज संगठन के ग्राम सम्पर्क अभियान के तहत अजमेर के गगवाना, कुचील, अरड़का ग्राम पंचायतों के दौरे पर रहे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद के बाद बताया कि वे प्रदेश की भ्रष्ट व्यवस्था बदलने की लड़ाई में शामिल होने का मन रखते है।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा-कांग्रेस की राजनीति से ऊब चुके है और बदलाव चहाते है। ऐसे में ..आप.. पार्टी उनके साथ खड़ी है। और दिल्ली तथा पंजाब के माडल को राजस्थान में भी लागू कर पानी, बिजली , शिक्षा, चिकित्सा तथा राहत के हरसंभव उपाय प्रभावी ढ़ग से जनता के लिए लागू करना चाहती है। उन्होंने बताया कि संगठन तेजी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है। अहलावत के साथ ग्राम दौरे में अजमेर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्र कवि शहनाज हिन्दुस्तानी भी साथ रहे।
ये भी पढ़ें - मणिपुर की घटना के विरोध में रांची में बनाई गई मानव शृंखला
