हल्द्वानी : गौला नदी में संदिग्ध हालत में मिली युवती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र स्थित गौला नदी में एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। अभी तक युवती की पहचान नहीं पता चल पाई है। पुलिस युवती के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि युवती के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। जानकारी थाना बनभूलपुरा में संपर्क करके दी जा सकती है।

 

 

 

संबंधित समाचार