कासगंज: नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, घटनास्थल से गांव तक मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। एटा देहात कोतवाली क्षेत्र के मरथरा के पास काली नदी के समीप अनियंत्रित हुई कार नहर में जा गिरी। जिसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव अंडुआ निवासी कुछ लोग महिला का इलाज कराने को एटा लेकर आ रहे थे। तभी काली नदी का पुल क्रॉस करने के बाद तीव्र मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर बेबर बैराज नहर मे गिर गई। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों की सहायता से गाड़ी मे फंसे लोगों को निकाल कर एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां चिकित्स्कों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में विनीता पत्नी नीरज, तेजेंद्र पुत्र जमुना प्रसाद, संतोष पुत्र तेजेंद्र, शिवम पुत्र राकेश व नीरज पुत्र जोधा सिंह शामिल हैं। ये सभी स्विफ्ट गाड़ी मे सवार थे। 5 लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा छा गया है और शोक का माहौल है।

ये भी पढे़ं- Kasganj: 'मैं मानसिक रूप से परेशान हूं', बरगलाकर जिलाध्यक्ष पर लगवाए आरोप...जानिए मामला

 

संबंधित समाचार