बरेली: शोहदे से तंग आकर बेटी की शादी करना पड़ा भारी, आरोपी युवती को जबरन उठा ले गया, परिवार को दी जान से मारने की धमकी
बरेली, अमृत विचार। एक शख्स ने शोहदे से तंग आकर अपनी बेटी का विवाह कर दिया। फिर क्या उसके बाद शोहदे ने परिवार को शादी करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। एक दिन आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंच गया और उन्हें जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी गांव वालों के आने से पहले धमकी देते हुए फरार हो गए। उसके कुछ समय बाद आरोपी उनकी बेटी को जबरन उठा ले गया। पीड़ित ने आज एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
थाना क्योलड़िया के ग्राम भऊआ निवासी महिला ने बताया पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव चौसा निवासी आरोपी उनकी बेटी को जबरन उठाने की धमकी देकर फोन पर उनकी छोटी बेटी से शादी करने का दबाव बनाता था। वहीं शादी न करने पर उसके चेहरे को तेजाब से जलाने की धमकी देता था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से भी की।
वहीं परेशान होकर उसने अपनी बेटी का विवाह एक साल पहले पीलीभीत में कर दिया। जिससे नाराज होकर 23 दिसंबर 2022 को आरोपी दो अज्ञात लोगों के साथ तमंचा लेकर जबरन घर में घुस आया और पीड़िता के पति व बड़ी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट करने लगा। वहीं कहने लगा कि तूने उसकी शादी कहीं और कर दी इसलिये अब तुम्हें कही मुंह दिखाने के लायक नहीं छोडूंगा और जान से मार दूंगा।
वहीं इस दौरान चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गए। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। 16 जुलाई 2023 की रात वह उनकी बेटी को जबरिया उठा ले गया। पुलिस द्वारा शिकायत करने पर जब कार्रवाई नहीं हुई तो आज पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
ये भी पढे़ं- बरेली: श्रावण माह के तीसरे सोमवार को भोले के जयकारों से गुंजायमान हुई नाथ नगरी, मंदिरों में उमड़ा भक्तों का रेला
