अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के चालक दल के सभी सदस्यों की ‘बीए’ जांच अनिवार्य
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के चालक दल के सभी सदस्यों की ‘ब्रेथ एनालाइजर’ (बीए) जांच अनिवार्य कर दी है। ब्रेथ एनालाइजर जांच से यह पता चलता है कि व्यक्ति ने पिछले कुछ घंटों में शराब पी है या नहीं। इसमें एक मशीन में व्यक्ति का उच्छवास लिया जाता है जिससे …
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के चालक दल के सभी सदस्यों की ‘ब्रेथ एनालाइजर’ (बीए) जांच अनिवार्य कर दी है। ब्रेथ एनालाइजर जांच से यह पता चलता है कि व्यक्ति ने पिछले कुछ घंटों में शराब पी है या नहीं। इसमें एक मशीन में व्यक्ति का उच्छवास लिया जाता है जिससे उसमें अल्कोहल की मात्रा का पता चलता है।
कोविड-19 महामारी के दौरान इस जांच को अनिवार्य की बजाए औचक कर दिया गया था। डीजीसीए के शनिवार के आदेश में कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के चालक दल के सभी सदस्यों के लिए उड़ान से पहले बीए जांच अनिवार्य होगी।
वहीं घरेलू उड़ानों के चालक दल के सदस्यों की औचक जांच की जाएगी और हर एयरलाइंस को रोजाना उसके चालक दल के कम से कम 10 प्रतिशत सदस्यों की जांच करनी होगी। कोविड-19 से पहले चालक दल के हर सदस्य के लिए बीए जांच से गुजरना अनिवार्य था।
