बहराइच: सरयू नदी में डूबी महिला का नहीं बरामद हुआ शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के मांझा दरिया गांव निवासी एक महिला रविवार को नित्य क्रिया के दौरान सरयू नदी में डूब गई थी। महिला की तलाश गोताखोर कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के मांझा दरिया बुर्द गांव के निकट सरयू नदी की शाखा निकली है।

रविवार दोपहर में शौच करने गई गांव निवासी रामरानी देवी (47) नित्य क्रिया के दौरान पैर फिसलने से डूब गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन नदी किनारे पहुंचे। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी और नायब तहसीलदार संग्राम सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू की गई है। सोमवार को भी गोताखोर महिला की तलाश कर रहे हैं। लेकिन 20 घंटे से अधिक समय बीत गया है। अभी तक महिला का कुछ पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाया, पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार