बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे रोहित शेट्टी के बेटे ईशान शेट्टी, भावुक हुए पिता ने लिखा इमोशनल नोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जानेमाने फिल्मकार रोहित शेट्टी के बेटे ईशान शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। रोहित शेट्टी के बेटे ईशान अपने पिता की तरह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।रोहित के बेटे ईशान ने सेंट्रल फिल्म स्कूल जॉइन कर लिया है।

https://www.instagram.com/p/Cu_7L_wKVvN/

 रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की और एक इमोशनल नोट भी लिखा है। 

फोटो में रोहित अपने बेटे ईशान के साथ सेंट्रल फिल्म स्कूल के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा-"उसे प्ले स्कूल छोड़ने से लेकर फिल्म स्कूल तक... समय उड़ जाता है। 

ये भी पढ़ें:- फिल्मों के बीच तुलना नहीं की जानी चाहिए : सनी देओल 

संबंधित समाचार