गरमपानी: बजेड़ी गांव की बेटी की हत्या से गुस्साए पंचायत प्रतिनिधि व व्यापारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी़ गांव की बेटी की उत्तर प्रदेश के भोट क्षेत्र में हुई हत्या से व्यापारी नेताओं का पारा चढ़ गया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज बेटी के हत्यारे को कड़ी सजा देने तथा मृतका के बुजुर्ग मां-बाप को राहत राशि उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है।

हल्द्वानी में कार्य करने वाली बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी़ गांव निवासी दुर्गा कार्की का शव बीते दिनों उत्तर प्रदेश के भोट क्षेत्र में बरामद हुआ। स्वजनो ने दुर्गा की मौत को हत्या करार दे बीते शनिवार को भोट थाने (रामपुर, उत्तर प्रदेश) में तहरीर सौंप मुकदमा दर्ज करा दिया है। स्वजनों ने मृतका दुर्गा के साथ कार्य करने वाले सोनू कुमार सक्सेना पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

दुर्गा की हत्या से पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों का पारा भी चढ़ गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। मृतका के बुजुर्ग मां बाप को राहत राशि दिए जाने पर भी जोर दिया है। ज्ञापन में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट, नगराध्यक्ष मनीष तिवारी, दीवान सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट,पंकज नेगी, दिगंबर सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट, फिरोज अहमद, संजय सिंह, गोविंद सिंह नेगी, कुलदीप खनायत, सुनील मेहरा, आंनद सिंह, मनीष नेगी, संतोष सिंह परिहार, भुवन सिंह राणा, महेंद्र सिंह नेगी के हस्ताक्षर हैं।

संबंधित समाचार