हल्द्वानी: बारिश का पानी पीने को मजबूर हैं तुलसीनगर के लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पॉलीशीट के तुलसीनगर वार्ड नं. 5 के लोगों ने पानी नहीं आने पर सोमवार को खाली बाल्टियां हाथों में लेकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

 स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्यूबवेल खराब हुए 5 दिन से अधिक बीत गए हैं जिसे जल संस्थान ने अभी तक ठीक नहीं किया है। सोमवार को स्थानीय महिलाओं ने पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया के नेतृत्व में खाली बाल्टियां लेकर जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

स्थानीय महिला मुन्नी मेहरा ने कहा कि ट्यूबवेल खराब हुए 5 दिन से अधिक हो गए हैं लेकिन जल संस्थान ट्यूबवेल को ठीक करने के बजाय क्षेत्र में केवल एक टैंकर भेजकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है।

  मुन्ना पोखरिया ने बताया कि विभाग के भेजे गए टैंकर से एक परिवार को केवल एक बाल्टी पानी मिल पा रहा है। इस कारण स्थानीय लोग बारिश का पानी पीने को मजबूर हैं। कई लोग 1 किमी. दूर से बाल्टियों में पानी ढो रहे हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि जल संस्थान ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो बिलों का भुगतान नहीं किया जाएगा। मुन्ना पोखरिया ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मीनाक्षी, गीता, रेखा, हेमा आदि मौजूद थे। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा