अतीक-अशरफ हत्याकांड : न्यायिक आयोग की टीम ने पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर जुटाए साक्ष्य
प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में न्यायिक आयोग भी टीम लगातार सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। रविवार की देर शाम सर्किट हाउस पहुंची न्यायिक आयोग की टीम ने सोमवार को पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों के सामने पूछताछ की। पूछताछ की प्रक्रिया करीब दो घंटे चली। जिसमें टीम ने काफी साक्ष्य जुटाये है। फिलहाल पूरी कार्रवाई में क्या हुआ वह गोपनीय रखा गया है।
गौरतलब है कि 15 अप्रैल की रात काल्विन अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे दोनो भाई अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद शासन स्तर पर जांच के लिये न्यायिक आयोग टीम का गठन किया गया था। टीम ने अपनी जांच में पहले भी पुलिस अधिकारियों, मीडिया कर्मियों और अस्पताल कर्मियों के बयान लिए थे। काफी साक्ष्य मिलने के बाद एक बार फिर न्यायिक आयोग टीम लोग उपाध्यक्ष सहित चार सदस्यीय टीम रविवार देर शाम को सर्किट हाउस पहुंची थी। पुलिस अधिकारीयों की गैरमौजूदगी की वजह से पूछताछ सोमवार को की गई।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : नेताओं के BJP में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, लिखा Tweet
