आज का राशिफल। 25 जुलाई, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज व्यापार में आपको उत्तम लाभ होगा। आपकी स्मरणशक्ति काफी प्रखर रहेगी। व्यर्थ के कार्यों से आपको बचना चाहिए। भोगविलास के साधनों पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है।

वृष

आज सब लोगों से विचार-विमर्श कर निर्णय लेंगे इसीलिए सबके चहेते बने रहेंगे। आप योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्य करेंगे। परिवार के लोगों का समर्थन मिल सकता है। काम की अधिकता के कारण समस्या होगी।

मिथुन

आज आपका मन विचलित रहेगा। संतान के व्यवहार से आप नाराज हो सकते हैं। प्रियजनों की समस्याओं का ध्यान रखें। एक साथ कई काम लेने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। दूसरों की मदद करने का प्रयास करेंगे।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से आपको बचना चाहिए। आपको झूठा अभिमान न करें। संपत्ति विवाद होने की आशंका है। आत्मविश्वास में कमी के कारण काम बिगड़ सकते हैं। इंजीनियरिंग छात्रों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहेगा।

सिंह

आज समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिंता हो सकती है। नए प्रकार के अनुसंधान में आप रुचि लेंगे। आपके जीवन पर जीवनसाथी का काफी प्रभाव रहेगा।

कन्या

आज रूकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है। कारोबार में आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। लोग आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको अतिवादी प्रतिक्रिया के लिए उकसाते हों।

तुला

आज नई स्किल सीखने को लेकर प्रयत्नशील रहेंगे। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। दूसरों से आपको सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलने से काफी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

आज अधिकारी वर्ग के प्रति मन में नकारात्मक विचार चलते रहेंगे। यात्रा काफी कष्टकारक हो सकती है। आपको त्वरित निर्णय लेने से बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन का दुरुपयोग न करें।

धनु

आज आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। राजनीतिक विवादों का निपटारा हो सकता है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर रहेगी। नवीन वस्त्र और आभूषण खरीदने का विचार कर सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को समय देंगे।

मकर

आज का दिन नई जॉब ढूंढने के लिए अनुकूल है। आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी। दिन काफी अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। सामाजिक मुद्दों पर खुलकर आप अपनी राय रख सकते हैं।

कुंभ

आज गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। कारोबार में आपको नया प्रयोग करने से बचना चाहिए। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों से आपको लाभ होगा। परिजनों के यहां घूमने जा सकते हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

मीन

आज मन में अनचाहे विचारों की भरमार रहेगी। कड़वा बोलने से बचें। कुछ गुप्त बातें खुलकर सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए व्यायाम अवश्य करें। उल्टी और दस्त जैसी परेशानी भी हो सकती है।