कारोना: पश्चिमांचल में बरेली तीसरे, मुरादाबाद चौथे स्थान पर
सिद्धार्थ भारद्वाज, बरेली। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमितों के मामले में पश्चिामांचल में बरेली तीसरे और मुरादाबाद चौथे स्थान पर है। वहीं, स्वास्थ्य महकमें ने कोरोना से होने वाली मौतों में भी खेल कर दिया है। सरकारी सूची में कोरोना संक्रमितों की 117 मौतें ही दिखाई गईं हैं। जबकि संक्रमण से मौत का आंकड़ा …
सिद्धार्थ भारद्वाज, बरेली। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमितों के मामले में पश्चिामांचल में बरेली तीसरे और मुरादाबाद चौथे स्थान पर है। वहीं, स्वास्थ्य महकमें ने कोरोना से होने वाली मौतों में भी खेल कर दिया है। सरकारी सूची में कोरोना संक्रमितों की 117 मौतें ही दिखाई गईं हैं। जबकि संक्रमण से मौत का आंकड़ा 150 को भी पार कर चुका है। अगर कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो बरेली पहले स्थान पर भी हो सकता है। यह गंभीर बात है।
मेडिकल बुलिटिन, डायरेक्ट्रेट आफ मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सूबे में 2,30,414 संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें से 54,788 अभी भी सक्रिय हैं। वहीं 1,72,140 स्वस्थ ठकी हो चुक हैं। जबकि 3486 की मौत हो चुकी है। सूबे का रिकबरी दर लगभग 75 फीसदी है, जबकि मृत्यू दर 1.51 और सक्रिय मरीजों की दर लगभग 24 फीसद है। सूबे संक्रमण के मामले में नंबर वन पर लखनऊ है।
वहीं पश्चिमांचल उत्तर प्रदेश के संक्रमित जिलों पर नजर दौड़ाएं तो पहले नंबर पर आठ हजार से अधिक संक्रमित गाजियाबाद में है। टॉप 10 में बरेली तीसरे और मुराबाद चौथे स्थान पर कायम हैं। जिले में 31 अगस्त तक के सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो कुल संक्रमितों की संख्या 6537 है। जबकि 1465 सक्रिय है और 4956 स्वस्थ्य होकर घर हो जा चुके हैं। संक्रमण से अभी तक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 117 की मौत हो चुकी है। जिले का रिकबरी रेट 65 फीसद है, वहीं सक्रिय मरीजों की फीसद 22.41 है। जिले का मृत्युदर .89 है।
पश्चिमांचल के टॉप 10 जिलों में संक्रमितों के आंकड़ें पर एक नजर:-
जिला संक्रमित एक्टिव डिस्चार्ज मौत
1. गाजियाबाद 8353 1453 6832 68
2. नोएडा 7960 1055 6860 45
3. बरेली 6537 1464 4956 117
4. मुरादाबाद 5101 1465 3536 100
5. झांसी 4429 830 3498 101
6. अलीगढ़ 4306 1480 2795 29
7. मेरठ 4215 1090 2990 135
8. सहारनपुर 3879 1540 2284 55
9. रामपुर 3326 976 2323 27
10. शाहजहापुर 3151 702 2407 42
संक्रमितों की फीसद जिलेवार
सहारानपुर- 39.70
अलीगढ़- 34.37
रामपुर- 29.34
मुरादाबादाद- 28.71
मेरठ- 25.86
बरेली- 22.41
शाहजहांपुर- 22.27
झांसी- 18.74
गाजियाबाद- 17.39
नोएडा- 13.25
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मगर उसके सापेक्ष रिकवरी दर भी 60 फीसद से ऊपर है। वहीं मृत्यदर एक फीसद से कम हो गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में जिले की स्थिति काफी ठीक है। जो भी संक्रमित मरीज आ रहे। उनका बेहतर ढंग से उपचार कराया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम उन्हें पूरा ट्रीटमेंट दे रही है। -डा.वीके शुक्ल, सीएमओ
