लखीमपुर खीरी: 14 वर्षीय छात्रा का शव पुराने घर से बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। जिले में बेटियों के प्रति हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसा कोई ही सप्ताह बीतता होगा जब किसी बेटी के साथ दरिंदगी के बाद हत्या न होती हो। ताजा मामला एक बार फिर दिल दहला देने वाला है जहां जिले के थाना नीमगांव क्षेत्र में रविवार की सुबह …

लखीमपुर खीरी। जिले में बेटियों के प्रति हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसा कोई ही सप्ताह बीतता होगा जब किसी बेटी के साथ दरिंदगी के बाद हत्या न होती हो। ताजा मामला एक बार फिर दिल दहला देने वाला है जहां जिले के थाना नीमगांव क्षेत्र में रविवार की सुबह एक 14 वर्षीय अनुसूचित जाति की बालिका का संदिग्ध परिस्थितियों पुराने घर से बरामद हुआ है। बालिका का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग पुलिस के प्रति तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं में लगे हुए हैं। वहीं परिवार के लोग रेप के बाद हत्या का आरोप लगा रहे है। बालिका गाँव के ही इंटर कालेज में कक्षा आठ की छात्रा थी

बता दें कि जनपद बेटियों पर हो रहे अपराधों को लेकर पूरे देश की सुर्खियां बटोर रहा है। बीते 22 दिनों के अंदर चार बेटियों के साथ दरिंदगी की गई जिसमें 3 की गला घोट कर हत्या कर दी गई। नीमगांव क्षेत्र में ही बीते 10 दिन पहले एक 17 वर्षीय अनुसूचित जाति की छात्रा की रेप के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई थी और उसका शव गांव के बाहर तालाब में फेंक दिया गया था। अब आज फिर एक 14 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा बता दे‍ं कि 10 दिन के भीतर ही नीमगांव क्षेत्र में यह दूसरी वारदात है।

संबंधित समाचार