रुड़की: मशरूम प्लांट की छत गिरने से दबी 6 महिलाएं, 2 की मौत, 4 घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुड़की, अमृत विचार। रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मशरूम प्लांट है जहां 25 से 30 महिलाएं काम करती हैं। सोमवार को शाम के समय जब यही 6 महिलाएं प्लांट के स्टोर में मशरूम रखवा रही थी तभी अचानक प्लांट की छत गिर गई।

छत गिरने की आवाज सुनकर वहां प्लांट की महिलाएं इखट्टा हो गई और उनके चिलाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी इखट्टा हो गए। स्थानीय लोगों ने मलबे के नीचे दबी महिलाओं को निकलने में लग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर है और उन्हें हायर सेंटर रेफ़र कर दिया गया है। बचे दो का इलाज झबरेड़ा में चल रहा है।  

 

6 महिलाओं की सूची 

1. अमृता (27) निवासी सढोली - मृत 
2. सुदेश (38) निवासी कोटवाल आलमपुर - मृत 
3.  रूबी निवासी सढोली - गंभीर, हायर सेंटर  
4. सुबलेश निवासी सढोली  - गंभीर, हायर सेंटर   
5. सतेंद्री निवासी सढोली - झबरेड़ा अस्पताल 
6. ज्योति निवासो सढोली - झबरेड़ा अस्पताल 

 

परिजनों का प्रदर्शन 

प्लांट की छत गिरने की सूचना जब प्लांट के मालिक को मिली तो वह मौके से फरार हो गया। मृत महिलाओं के परिजनों ने अस्पताल से शव उठाकर प्लांट ले आए। उन्होंने शव प्लांट के पास रखा और धरना देना शुरू कर दिया। उन्होंने प्लांट के मालिक पर आरोप लगाया की घायल महिलाओं की मदद करने के बजाय वो मौके से फरार हो गया। उन्होंने मृत और घायल महिलाओं के परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग करी। मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, तहसील दार और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती देर रात तक परिजनों को समझाते रहे। थाना अध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने बताया कि प्लांट मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: दो दिन के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना 

 

 

संबंधित समाचार