FIFA Women's World Cup : कैंसर को मात देने वाली Linda Caicedo के गोल से कोलंबिया ने दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराया
फिलिपींस ने न्यूजीलैंड को हराकर फीफा विश्व कप में पहली बार जीत का स्वाद चखा
सिडनी। कैंसर से उबरने वाली लिंडा कैसिडो (Linda Caicedo) के गोल की मदद से कोलंबिया ने फीफा महिला विश्व कप के अपने पहले मैच में मंगलवार को दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराया। रियल मैड्रिड की अग्रिम पंक्ति की खिलाड़ी कैसिडो को 15 साल की उम्र में ‘ओवेरियन कैंसर’ का पता चला था।
🚨 UPDATE! 🚨#U17WWC - ✅#U20WWC - ✅#FIFAWWC - ✅@Linda__Caicedo loves to score on the big stage. 🇨🇴 https://t.co/OT1H07uyP8 pic.twitter.com/fDCaBq40Tm
— FIFA Women's World Cup (@FIFAWWC) July 25, 2023
उन्होंने इस मैच में अपने देश के लिए दूसरा गोल करने के बाद सिडनी फुटबॉल मैदान में कोलंबिया के प्रशंसकों की ओर दौड़ कर खुशी का इजहार किया। अठारह साल की कैसिडो मैदान के अंदर और बाहर एक प्रेरणादायक शख्सियत हैं। उन्होंने मैच के 39वें मिनट में गोल कर कोलंबिया की बढ़त को 2-0 किया। इससे पहले कैटलिना उसमे ने मैच के 30वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर कोलंबिया का खाता खोला था। कैसिडो के अलावा इस मैच में एक और किशोर खिलाड़ी ने अपनी पहचान बनाई।
What a start for Colombia! 🙌#BeyondGreatness | #FIFAWWC
— FIFA Women's World Cup (@FIFAWWC) July 25, 2023
दक्षिण कोरिया की कैसी फेयर 16 साल की उम्र में विश्व कप का मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं। वह मैच के दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरीं। कोलंबिया की टीम ग्रुप एच में अपने अगले मुकाबले में रविवार को जर्मनी जबकि दक्षिण कोरिया की टीम सोमवार को मोरक्को का सामना करेगी। जर्मनी ने सोमवार को मोरक्को को 6-0 से हराया था।
फिलिपींस ने न्यूजीलैंड को हराकर फीफा विश्व कप में पहली बार जीत का स्वाद चखा
वेलिंगटन। फिलिपींस ने फीफा महिला विश्व कप में मंगलवार को यहां ग्रुप ए के मैच में उलटफेर करते हुए सह मेजबान न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया। सरीना बोल्डन ने 24वें मिनट में इस मैच का इकलौता गोल दागा। फिलिपींस के लिए फीफा विश्व कप का यह पहला गोल था। न्यूजीलैंड ने इससे पहले अपने शुरुआती मुकाबले में नॉर्वे को हराकर विश्व कप में अपना पहला मैच जीता था और टीम के पास इस मैच को जीतकर पहली बार इस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने का मौका था। पूरे मैच के दौरान न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी था और टीम ने 68वें मिनट में गेंद को फिलिपींस के गोल पोस्ट में डाल कर जश्न मनाना शुरू किया कि रेफरी ने हाना विलकिंसन को ऑफ साइड करार दिया।
ये भी पढ़ें : Lalit Upadhyay और अग्रिम पंक्ति के चार अन्य खिलाड़ियों को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम में नहीं मिली जगह
