आजमगढ़ : पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मऊ/ आजमगढ़, अमृत विचार। जिले के सराय लखंसी क्षेत्र स्थित पखईपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 28 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने मंगलवार को बताया कि पखईपुर गांव का रहने वाला अभिमन्यु सिंह (28) सोमवार की रात को खेत में सिंचाई करने जा रहा था, तभी अरविंद सिंह और उसके साथियों ने उसे पकड़कर गोली मार दी। 

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, अभिमन्यु को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि अभिमन्‍यु की हत्‍या पुरानी रंजिश को लेकर की गयी है और मामले की छानबीन की जा रही है तथा आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। 

ये भी पढ़ें -यूपी में तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.89 क्विंटल गांजा बरामद

संबंधित समाचार