Unnao News : खेत गई दस वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में खेत गई दस वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने हैवानियत की।

उन्नाव में खेत गई दस वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्नाव, अमृत विचार। पुरवा कोतवाली अंतर्गत खेत में बकरी चराने गई 10 वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। 

पुरवा के एक गांव की रहने वाली 10 साल की बच्ची खेत में गई थी। इसी दौरान एक किशोर ने बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को रो-रोकर आपबीती सुनाई।

इस पर परिजन आनन-फानन में बेटी को जिला अस्पताल ले गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार