लखनऊ : हिंदी स्वराज स्थापना दिवस पर सीएम ने कहा - भारत महापुरुषों के नेतृत्व में आगे बढ़ा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में आज हिंदी स्वराज स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने किया। जिसमें सीएम योगी ने भी शिरकत की। इस कार्यक्रम में सीएम ने छत्रपति शिवाजी पर आधारित व्याख्यान में शामिल होकर उनसे जुड़ी बातें बताईं।

सीएम ने कहा कि भारत की नींव हजारों साल पहले रखी गई थी। भारत प्रचीन काल से ही समृद्ध रहा है, यह अंग्रेजों की देन नहीं है। भारत की संस्कृति के पीछे संस्कार है। भारत महापुरुषों के नेतृत्व में आगे बढ़ा है। सीएम योगी ने कहा कि आगरा में छत्रपति शिवाजी ने अंग्रेजों को चैलेंज किया था।

भारत ने हर कालखंड में नेतृत्व किया। सीएम नें छत्रपति शिवाजी को अपना नायक बताया है। वहीं उन्होंने दुनिया के पहले सर्जन भारत के सुश्रुत के रूप में दिया। आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक संगठन है। आज लखनऊ में हिंदी स्वराज का 350 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

ये भी पढ़ें - अलीगढ़ : पत्नी को बुलाने गया मायके, ससुराल वालों ने पीटा, लौटकर पति ने लगाई फांसी

संबंधित समाचार