शाहजहांपुर: बरसात में दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवती की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया फोटो

बंडा, अमृत विचार। भारी बरसात के चलते दीवार गिरने से एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम भी गांव पहुंची और मौका मुआयना कर मृतका के परिजनों को हर संभव मदद दिलाए जान का भरोसा दिया।

गांव पमार नगला निवासी राजपाल की 19 वर्षीय पुत्री द्रोपदी मंगलवार सुबह छह शौच के लिए अपने घर से निकली थी। पड़ोस में बने बग्गर के पास लगे नल से वह पानी भरकर शौच के लिए जा रही थी, तभी भारी बारिश के चलते मिट्टी की चुनाई से बनी पक्की ईंट की दीवार अचानक गिर गई। पास से निकल रही द्रोपदी दीवार के मलबे के नीचे दब गई। दीबार गिरने की आवाज के साथ ही द्रोपदी के मलबे के नीचे दबे होने की जानकारी पर सभी लोग बाहर निकल गए और मलबा हटाकर उसे निकालने की कोशिश शुरू कर दी।

जब तक उसे मलबे के नीचे से निकाला तब तक उसकी सांसे थम चुकीं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। परिजनों ने कहा कि वह लोग शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।

मां जशोदा देवी, भाई मंटू, बहन मान देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर कानूनगो किशन लाल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही परिजनों से जानकारी कर उन्हें हर सम्भव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: शंटिग करते समय पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार