रुद्रपुर: बाघ की खाल-हड्डी प्रकरण को लेकर एसटीएफ की तफ्तीश तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिकारी सहित चार तस्करों की हो चुकी है गिरफ्तारी

पूछताछ के लिए संदिग्ध को बुलाया

रुद्रपुर, अमृत विचार। खटीमा इलाके से बरामद प्रदेश की सबसे बड़ी टाइगर खाल प्रकरण को लेकर एसटीएफ ने अपनी तफ्तीश को तेज कर दी है। मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद एसटीएफ ने पुन: खटीमा इलाके से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। माना जा रहा है कि एसटीएफ जल्द ही कई चौकाने वाले खुलासे कर सकती है। 

बताते चलें कि शनिवार को एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने खटीमा टोल प्लाजा के पास बोलेरो सवार चार वन्य जीव तस्करों के पास से 11 फीट की एक बाघ की खाल और 15 किलो हड्डी बरामद की थी। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद टीम ने मुख्य आरोपी एवं शिकारी प्रगति विहार थाना नेहरू कालोनी देहरादून निवासी अर्जुन सिंह को रविवार की रात काशीपुर से गिरफ्तार किया था।

मामले में मांगी गुर्जर की संलिप्तता की आशंका के चलते कुमाऊं और देहरादून एसटीएफ ने वन विभाग के साथ नजीबाबाद क्षेत्र में डेरा डालते हुए उसे देहरादून से हिरासत में ले पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। बावजूद एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने अपनी तफ्तीश को थमने नहीं दिया और जांच को गतिमान बनाते हुए खटीमा इलाके से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि संदिग्ध से हुई पूछताछ में एसटीएफ को कुछ खास जानकारियां हाथ नहीं लगी। एसटीएफ सीओ सुमित पांडे ने बताया कि प्रकरण को लेकर एसटीएफ अलर्ट है और हर ऐसे संदिग्ध की तलाश की जा रही है। संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: खटीमा: रेलवे फाटक के पास शराब भट्ठी खोलने का विरोध, जताया रोष

 

 

संबंधित समाचार