आज का राशिफल। 26 जुलाई, 2023
मेष
आज रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सर्वत्र प्रशंसा होगी। घर के लिए आप शॉपिंग कर सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे।
वृष
आज किसी उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। अपने कर्तव्यों से पीछे न हटें। कारोबार में आप अपने मन की करेंगे जिसके कारण आपको इच्छित लाभ भी मिलेगा।
मिथुन
आज धन के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए। अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं। बिजनेस पार्टनर्स के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा जनसमर्थन मिलेगा।
कर्क
आज व्यर्थ के तर्क-वितर्क में अपना समय बर्बाद करने से बचें। अजनबियों की बातों का ज्यादा भरोसा न करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में समस्या होगी। समझदारी के अभाव के कारण आपके संबंध कमजोर पड़ सकते हैं।
सिंह
आज किसी महत्वाकांक्षी योजना को शुरू करने के लिए दिन हितकारी है। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। अपनी सोच सकारात्मक रखें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
कन्या
आज धन उधार देने से बचें क्योंकि फंसने की पर्याप्त संभावना है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अच्छी तरह से परखे और सुनें बिना बातों पर प्रतिक्रिया न दें। अपने करियर को लेकर थोड़े नाखुश रहेंगे।
तुला
आज का दिन आराम में बीतेगा। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। करियर में आपको उत्तम विकल्प मिलने की संभावना है। पारिवारिक विवादों को निपटाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। लोग आपको काफी सम्मान देंगे।
वृश्चिक
आज धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अनैतिक कार्यों की तरफ मन न लगाएं। शुभचिंतकों के सुझावों को गंभीरता से लें। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
धनु
आज उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन काफी अनुकूल है। आपकी आय में वृद्धि होगी। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। रिश्तेदारों की मदद मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर
आज लंबे समय से रुके कार्यों के पूरे होने से मन में संतुष्टि होगी। आप कुछ नया और इनोवेटिव करना चाहते हैं जिसके लिए प्रयास भी करेंगे। आपकी प्रबंधन क्षमता की प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।
कुंभ
आज अपनी बातों को मनवाने के लिए किसी पर दबाव न डालें। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। किसी रिश्तेदार के यहां घूमने जा सकते हैं। बुद्धिमान साथियों और संतजनों का दर्शन लाभ मिल सकता है।
मीन
आज आपकी दैनिक आय में कमी आ सकती है। बनते कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। अहंकार के कारण निजी रिश्तों में टकराहट पैदा हो सकती है। नकारात्मक बातों को स्वयं पर हावी न होने दें। कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा।
