रामपुर : दो दिन से लापता वृद्ध का तालाब के किनारे मिला शव, कहीं हत्या तो नहीं हुई?
रामपुर/टांडा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में वृद्व का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। हालांकि अभी मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है।
टांडा थाना क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा में तालाब के किनारे कुछ लोगों ने एक वृद्व के शव देखा। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लिया। जहां उसकी शिनाख्त महेश चंद शर्मा के रूप में हुई।
परिजनों का कहना है कि घर में आए दिन पारिवारिक विवाद होता रहता था। विवाद होने के पश्चात दो दिन पहले घर से चले गए थे। तब से उनका पता नहीं चल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर में दबंगों के हौसले बुलंद...घर में सो रही किशोरी का तमंचे के बल पर अपहरण
