हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर वायरल हुई नाली में सीवर फेंकने की शिकायत तो पहुंचा नगर निगम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सोशल मीडिया में खुली नाली में सीवरेज फेंकने की शिकायत पर प्रशासन व नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। बाद में कॉम्पलेक्स व निकटवर्ती दुकान वालों की फटकार लगाई गई है। 

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया सोशल मीडिया पर मुखानी की एक फोटो वायरल हुई। इसमें एक अस्पताल द्वारा खुले में सीवर फेंकने की शिकायत की गई थी। इस पर नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने नगर निगम ने बताया नाली में नियमित सफाई हो रही है।

इस पर आसपास के कॉम्पलेक्स की जांच की गई तो शौचालय गंदे मिले। इस पर कॉम्पलेक्स की फटकार लगाई और सफाई के निर्देश दिए। इन कॉम्पलेक्स वालों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है।  

 

 

संबंधित समाचार