प्रयागराज : सुरक्षा के बीच राशन की दुकान का चुनाव संपन्न

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज । थाना क्षेत्र के लकटहा बबुरा में बुधवार को सरकारी राशन की दुकान का चयन हुआ। इस दौरान बीएसए प्रयागराज को चुनाव का अधिकारी नियुक्त किया गया था। किंतु किसी कारणवश उन्होंने अपने स्थान पर एबीएसए करछना अनिल त्रिपाठी को भेज दिया।

ब्लाक कर्मियों में एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय, सचिव आरती यादव, एमआई बृजभूषण मौर्या, धर्मेंद्र कुमार यादव, सचिव संजीव श्रीवास्तव की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान खुली बैठक मे सीता देवी ने अपने प्रतिद्वंदी खुशबू यादव को हराकर कोटे का चुनाव जीता।

इस दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद, नितेंद्र शुक्ला, अजीत गुप्ता, आकाश राय, ग्राम प्रधान निर्मल सिंह, राजबहादुर, शिव लखन यादव सहित करछना पुलिस व पीएसी मौके पर मौजूद रही।

ये भी पढ़ें - बहराइच : एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर ऊपर पहुंची नदी

संबंधित समाचार