बहराइच : एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर ऊपर पहुंची नदी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जरवलरोड/बहराइच । जिले में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर हो रही वर्षा के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार को जरवल रोड में स्थित एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। निरंतर बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ की संभावना भी बनने लगी है।

जिले में अभी तक निरंतर बारिश नहीं हुई है। जिले के कुछ क्षेत्रों में ही बारिश होती है, इसके बाद मौसम साफ हो जाता है। लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर निरंतर हो रही मूसलाधार बारिश जिले वासियों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। नेपाल का पानी जिले के बैराजों से नदियों में डिस्चार्ज किया जा रहा। ऐसे में नदियों का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के जरवल रोड में स्थित सरयू नदी पर बने एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.096 सेंटीमीटर पहुंच गया है नदी खतरे के निशान को पार करते हुए दो सेंटीमीटर अधिक पहुंच गई है।

77777

वहीं महसी तहसील के घूरडेवी पर भी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गया है। नदी का बढ़ रहा जलस्तर बाढ की संभावना को बढ़ा रहा है। नदी के मापक के मुताबिक जल स्तर स्थिर है। खतरे का निशान पार कर जाने के बाद नदी के अगल-बगल के निचले इलाकों में पानी भर जाने से हड़कंप जैसा हाल है। हालांकि सुबह नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा था। उधर चार बैराज से पौने तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी भी छोड़ा गया है। कैसरगंज के एसडीएम पंकज दीक्षित और महसी के राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि अभी बाढ़ जैसी कोई सम्भावना नहीं है।

यहां से इतना छोड़ा गया पानी

बुधवार सुबह आठ बजे सरयू नदी में 280037 क्यूसेक पानी अलग अलग बैराजो से छोड़ा गया। नदी में शारदा बैराज से 138707 क्यूसेक, गिरजा बैराज से 137234 क्यूसेक व सरयू बैराज से 4096 क्यूसेक समेत कुल 280037 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।

ये बी पढ़ें - बहराइच : शटरिंग मशीन के नीचे दब कर सगे भाई हुए घायल

संबंधित समाचार