मुरादाबाद: चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के पति को घेरकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिलारी,अमृत विचार। गांव गक्खरपुर में चुनावी रंजिश में हुए हमले में प्रधान का पति घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराय गया है।  गांव निवासी रईस अहमद की पत्नी लगातार तीन बार प्रधान का चुनाव जीत चुकी है।

जिससे कई लोग प्रधान के पति से रंजिश रखने लगे। मंगलवार शाम पांच बजे जब रईस अहमद गांव निवासी किसी बीमार व्यक्ति से मिलने जा रहा था। तभी गांव निवासी मोहम्मद शमी, साजिद, साहबउद्दीन और आसिम ने रईस अहमद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

आरोप है कि कई बार कनपटी गोली मारने की कोशिश की गई। लेकिन गोली मिस होने के कारण लग नहीं पाई तो लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रधान के पति को बचाया।

पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल डिलारी में भर्ती करा दिया। जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। जहां रईस अहमद की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- मोदी ने नये बने सम्मेलन-प्रदर्शनी केंद्र में किया हवन-पूजन, श्रमिकों का भी किया सम्मान 

संबंधित समाचार