रुद्रपुर: अगस्त के पहले सप्ताह में खाते में पहुंच जाएगी जुलाई माह की पेंशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला समाज कल्याण विभाग जून माह तक पेंशनधारकों के खातों में डाल चुका है पेंशन

जिले में पेंशन धारकों की संख्या है एक लाख 17 हजार के करीब

रुद्रपुर, अमृत विचार। ऊधमसिंह नगर जनपद में के पेंशनधारकों के खातों में अप्रैल, मई और जून की पेंशन भेज दी गयी है। अगस्त के पहले सप्ताह तक जुलाई माह की पेंशन भी उनके खातों में पहुंच जाएगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दरअसल, ऊधमसिंह नगर जनपद में वृद्धावस्था, दिव्यांग, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान और किसान पेंशन योजना के तहत लोग पेंशन ले रहे हैं। इनकी संख्या एक लाख 17 हजार के करीब है। इसमें वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन योजना में केंद्र और राज्य सरकार अलग-अलग लाभांश का लाभ पेंशन धारकों को देती है।

योजना के तहत वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को 1500 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। इसी तरह किसान पेंशन योजना में किसानों को 1200 रुपया प्रतिमाह दिया जाता है और दिव्यांग भरण पोषण अनुदान के तहत 700 रुपया प्रतिमाह दिया जाता है। पेंशनधारकों के खातों में पहले यह धनराशि प्रत्येक तीन माह मेंडाली जाती थी, लेकिन नये शासनादेश के अनुसार पेंशन धारकों के खातों में हर माह पेंशन की धनराशि डाली जानी शुरू हो गयी है।

सॉफ्टवेयर में सभी पेंशनधारकों के खाते अपटेड होने के बाद समाज कल्याण विभाग ने अप्रैल, मई और जून माह की पेंशन उनके खातों में डाल दी है। अब जुलाई माह की पेंशन उनके खातों में डालने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। खास बात यह कि पहले की तरह अब पेंशनधारकों को विभाग के चक्कर भी नहीं काटने पड़ रहे हैं।  


सॉफ्टवेयर में बदलाव के बाद जिले में करीब एक लाख 17 हजार पेंशन धारकों के खातों में अब तक अप्रैल, मई और जून माह की पेंशन डाली जा चुकी है। जुलाई माह की पेंशन देने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। अगस्त माह के पहले सप्ताह तक सभी पेंशन धारकों के खातों में यह धनराशि भी पहुंच जाएगी। -अमन अनिरुद्ध, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ऊधमसिंह नगर 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: सोशल मीडिया बना हथियार, प्रदेश में छाया हेमा का पोस्ट
 

संबंधित समाचार